Tuesday, 13 December 2022

फालतू या पहले से इंस्टॉल ऐप डिलीट करने से फायदा

अक्सर देखा जाता है!  कि  अपने मोबाइल में ऐसे कई ऐप होते है जिनका हम कभी उपयोग नहीं करते, यह ऐप पहले से इंस्टॉल होते हैं , जिनमें से कुछ सिस्टम ऐप भी होते हैं इन ऐप  हमारे मोबाईल की cpu पर लोड पड़ता है बैक  ग्राउंड में चलते रहते है  जिससे मोबाईल की बैटरी जल्दी खत्म होती है । 

डिलीट करने से क्या इफेक्ट पड़ेगा मोबाईल पर ?

इन ऐप को डिलीट करने से हमारे मोबाईल की सीपीयू पर कम लोड पड़ेगा और ram फ्री हो जायेगी जिससे  मोबाइल को चलाने में आसानी होगी  80% तक हैंग होने की समस्या खत्म हो जाएगी,  बैटरी बैकअप पहले से 20% अच्छा बैकअप देगी 

अब रही ख़ास बात इन सिस्ट्म ऐप को डिलीट करने की ? 

 तो उसके लिए आपकी पास लैपटॉप सिस्टम : विंडोज 7, 8 , 10, 11 और .NET फ्रेमवर्क 4.6 या उच्चतर और डाटा केबल  जरूरत पड़ेगी।




Monday, 17 August 2020

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना 2020

.

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.xiaomi.smarthome



इस योजना के तहत,असंगठित क्षेत्र के मजदूरों/ श्रमिक को 60 साल पुरे होने या सेवानिवृति के बाद मासिक तौर कम से कम तीन हजार रूपये का पेंशन मिलेगा।

 
योजना की मुख्य जानकारी: – 
  • इस योजना को 15 फरवरी 2019 को लांच किया गया था। योजना का कुल बजट 500 करोड़ रूपये है।
  • प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए इससे कम उम्र और अधिक उम्र के लोग योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगें।
  • इस योजना के अंतर्गत 15 हजार रूपये से कम की मासिक आय वाले श्रमिक जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो, वो अपने आयु के अनुसार, 55 रूपसे से 200 रूपये का अंशदान कर 60 साल की उम्र के बाद कम से कम तीन हजार रूपये का मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते है। 
  • इस योजना में आपके द्वारा दिए गए प्रीमियम के बराबर का प्रीमियम की राशि सरकार भी भरेगी. जिसका मतलब है कि सरकार और लाभार्थी के बीच 50-50% की साझेदारी होगी।
  • प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित सेक्टर के श्रमिकों को 60 साल की उम्र के बाद वित्तीय सहायता देना है। ताकि उन्हें सेवानिवृति के बाद आर्थिक संकट का सामना करना न पड़े।
  • इस योजना के लिए पूरे देशभर में 3.13 लाख केंद्र बनाए गए हैं। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 फरवरी से चल रही है। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए LIC के बड़े नेटवर्क का उपयोग किया गया है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आवेदन फॉर्म एवं प्रक्रिया:- 
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए पंचायत के सामान्य सेवा केंद्र में आवेदन कर सकते है इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते है। 
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए अपने पास के सामान्य सेवा केंद्र (CSC) में आधार कार्ड तथा बैंक खाते की जानकारी के साथ जाना होगा।
  • यहाँ सेवा केंद्र के अधिकारी आवेदक से सारी जानकारी लेने के बाद आवेदक के उम्र के आधार पर योजना में रजिस्टर करेंगे, उसी आधार पर आवेदक को प्रीमियम देना होगा।
  • पहले माह की प्रीमियम राशि सीएससी अधिकारी के अकाउंट वॉलेट द्वारा काट ली जाएगी, जिसके बाद आवेदक को कैश में उसका पेमेंट सीएससी अधिकारी को देना होगा।
  • अधिकारी द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करते ही आवेदक का ऑनलाइन श्रम योगी पेंशन नंबर जनरेट हो जायेगा। तथा साथ ही आवेदक के हस्ताक्षर के एक अलग से रसीद जनरेट हो जाएगी।
  • अधिकारी इस रसीद का प्रिंट निकालकर, उस पर आवेदक का हस्ताक्षर लेगा, और फिर इसे स्कैन करके साईट में अपलोड कर देगा। इसके बाद आवेदक का श्रम योगी कार्ड जनरेट हो जायेगा, जिसे प्रिंट निकालकर दे दिया जायेगा।  
  • अंत में बैंक खाते की पुष्टि के बाद, प्रत्येक माह प्रीमियम डेबिट चालू हो जाएगा, जिसकी जानकारी आवेदक को मोबाइल में मेसेज के माध्यम से भी मिलती रहेगी।
योजना बीच में छोड़ने की स्थिति में :- 
 
अगर कोई योजना शुरू करने के बाद 10 साल के अंदर योजना को छोड़ता है तो उसने अभी तक प्रीमियम के रूप में जो राशी जमा की थी उसे ब्याज के साथ वो राशी मिल जाएगी।
 
अगर कोई व्यक्ति योजना शुरू करने के 10 वर्ष बाद लेकिन 60 वर्ष के पहले योजना को छोड़ता है तो उसे प्रीमियम राशि के साथ ब्याज, पेंशन निधि की ब्याज दर या साधारण खाते पर मिलने वाली ब्याज दर, जो भी ज्यादा मिलता है। 
 
मृत्यु हो जाने पर (60 वर्ष के पूर्व) – अगर कोई व्यक्ति योजना में भाग लेता है, तथा लगातार प्रीमियम भी जमा करता है, लेकिन अगर उसकी मृत्यु बीच में हो जाती है तो उसका पति या पत्नी इस योजना को आगे जारी रख सकते है, और आगे की प्रीमियम जमा कर सकते है। लेकिन अगर वो योजना को आगे जारी नहीं रखना चाहे, तो बीच में छोड़ सकता है, उसे जमा राशी, ब्याज के साथ सरकार के द्वारा दे दी जाएगी। अगर धारक एवं उसके नॉमिनी पति/पत्नी की भी मृत्यु हो जाती है तो सारी जमा राशि पेंशन निधि कोष में चली जाएगी।
 
60 वर्ष के बाद मृत्यु होने पर – अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु 60 वर्ष की उम्र के बाद हो जाती है, तो उसके पति या पत्नी को इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशी का 50% मिलता रहेगा।

Important any web

 इंटरनेट पर बहुत ही कमाल की वेबसाइट जो आपको विजिट करना चाहिए लगभग आपके बहुत काम की हो सकती है

1. Fast.com : आप अपने फोन के नेटवर्क की इंटरनेट स्पीड मापने के लिए इस वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। कोई एप्लिकेशन इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं है :)

2. Remove.bg : यह AI पावर्ड वेबसाइट आपको इमेज से बैकग्राउंड हटाने में मदद करती है। आप इसकी सटीकता पर विश्वास नहीं करेंगे। यह वेबसाइट आपके कई घंटे बचा सकती है (यह एक मेरी व्यक्तिगत पसंदीदा साइट है)।

3. Websiteoutlook.com : आप इस वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं, एलेक्सा रैंक, प्रतिदिन किस वेबसाइट पर कितने लोग आते है सारी जानकारी यहाँ है।

4. Tineye.com : आप इस वेबसाइट का उपयोग रिवर्स इमेज सर्च के लिए कर सकते हैं या आप रिवर्स इमेज सर्च का उपयोग कर सकते हैं Reverse Image Search . दोनों अच्छे हैं। (आप डेस्कटॉप साइट पर स्विच करने के बाद अपने फोन में Google रिवर्स इमेज सर्च का उपयोग कर सकते हैं)

5. http://Screenshot.guru : मोबाइल और डेस्कटॉप पर वेबपृष्ठों के उच्च-रिज़ॉल्यूशन स्क्रीनशॉट लेंने के लिए इस साइट का उपयोग कर सकते हैं।


6. privnote.com : यह वेबसाइट आपको ऐसे नोट्स भेजने में मदद करती है जो पढ़ने के बाद खुद नष्ट हो जाते हैं।

7. pdfescape.com : यह वेबसाइट आपको पीडीएफ फाइलों को संपादित करने, पीडीएफ फॉर्म बनाने और संपादित करने में मदद करती है, पीडीएफ फाइलों को पासवर्ड से सुरक्षित भी कर सकते है।

8. pixabay.com : इस वेबसाइट में 1.6 मिलियन रॉयल्टी तस्वीरें हैं, जिन्हे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते है।

9. Mailinator.com : आपके द्वारा देखी जाने वाली लगभग हर वेबसाइट आपको ईमेल पते का उपयोग करके साइन-अप करने के लिए कहती है। मेलिनेटर एक मुफ्त सेवा है जो आपको एक ईमेल पता देती है जो कुछ घंटों के बाद स्वचालित रूप से नष्ट हो जाता है। आप किसी भी वेबसाइट पर अपने खाते को सक्रिय करने के लिए इस ईमेल आईडी का उपयोग कर सकते हैं और आपको अपने जीवन में कभी भी स्पैम आने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

10. Accountkiller.com : ये वेबसाइट आपको आपके सोशल मीडिया पे बने एकाउंट्स को मिटने में मदद करती है।

11. virusscan.jotti.org : यह वेबसाइट आपके कई एंटी-वायरस प्रोग्राम के साथ संदिग्ध फाइलों को आसानी से स्कैन करती है।

12. unfurlr.com : यह वेबसाइट एक छोटी लिंक के पीछे छिपे मूल URL को दिखा देती है।

13. Getemoji.com : इस वेबसाइट पर लाखो की तादाद में अलग अलग इमोजी है जो आपके कीबोर्ड में भी नहीं है। आप किसी भी इमोजी को आसानी से कॉपी करके कही भी पेस्ट कर सकते है।

14. cvmkr.com : यदि आप डिजाइनिंग में अच्छे नहीं हैं और अपने लिए एक अच्छी सीवी बनाना चाहते हैं, तो आपको इसे एक बार आज़माना चाहिए। अपनी जानकारी प्रदान करें और वे स्वचालित रूप से सुंदर सीवी बना देगी।

15. Airhorner.com : कहीं भी बजाने और मज़े करने के लिए अपने ब्राउज़र में बस एक साधारण एयर हॉर्न: -)

16. Unsplash.com : कहीं भी उपयोग करने के लिए रॉयल्टी मुक्त छवियों की असीमित और विशाल रेंज। इनके पास वास्तव में कुछ बहुत ही बेहतरीन वॉलपेपर हैं और आपको कहीं भी उनका उपयोग करने के लिए कॉपीराइट के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

17. smaller-pictures.appspot.com : आप अपनी तस्वीरो को सीधे अपने ब्राउज़र में, कहीं भी, कभी भी, छोटा कर सकते है जिसके लिए ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता भी नहीं है।

18. About.me : आप इस वेबसाइट की मदद से अपने बारे में एक होमपेज आसानी से बना सकता है और उसके यूआरएल को कही भी साँझा कर सकते है।

19. y2mate.com : यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड करे और उन्हें MP3 में भी बदल सकते है।

20. File.pizza : यह किसी को फ़ाइल भेजने का एक अलग तरीका है। आपकी फ़ाइलों को कभी भी संग्रहीत नहीं किया जाता है, जिस व्यक्ति को आप किसी भी विशिष्ट फाइल को भेजना चाहते हैं वह सीधे आपकी तरफ से सहकर्मी से सहकर्मी फ़ाइल स्थानांतरण के रूप में डाउनलोड करेगा।

21. qrcodescan.in : किसी भी ऐप को इंस्टॉल किए बिना QR कोड स्कैन करें

Monday, 20 April 2020

मूर्ति और प्रतिमा में अंतर

और प्रतिमा व मूर्ति में क्या अंतर है ? मूर्ति तथा किसी व्यक्ति विशेष का चित्र यानी फोटो या हूबहू बनाई प्रतिमा में अंतर है। मूर्ति वास्तव में मनगढ़ंत चित्र या तस्वीर या प्रतिमा होती है। जैसे राम, कृष्ण, बुद्ध या किसी और की मूर्ति 

Wednesday, 15 April 2020

किसे कहते हैं 'पेशेंट जीरो'?

 क्या आप जानते हैं कि कोरोना वायरस का पहला मरीज कौन है?
 दुनिया में कोरोना वायरस के पहले मरीज के तौर पर चीन की 57
साल की एक महिला की पहचान हुई है. यह चीन के वुहान में झींगा
बेचती थी. इसका नाम वेई गुइजियान है. इसे 'पेशेंट जीरो' बताया गया है.

Sunday, 12 April 2020

नींद न आना घरेलू उपाय -अनिद्रा

नींद न आना घरेलू उपाय -अनिद्रा insomnia

By Lalit Makwana 

फालतू या पहले से इंस्टॉल ऐप डिलीट करने से फायदा

अक्सर देखा जाता है!   कि  अपने मोबाइल में ऐसे कई ऐप होते है जिनका हम कभी उपयोग नहीं करते, यह ऐप पहले से इंस्टॉल होते हैं , जिनमें से कुछ सिस...